कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक लेकर कहा- राशन वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी

शिवपुरी
शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कोलारस में राजस्व और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राशन वितरण के संबंध में फूड इंस्पेक्टर से जानकारी ली। कोलारस के समस्त उचित मूल्य दुकानों विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं।

पीडीएस राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। अभी राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की ईकेवाईसी की जा रही है। इसमें अभियान चलाकर शत प्रतिशत प्रगति लाना है। बैठक में एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव को भी पीडीएस दुकानों के निरीक्षण और लापरवाही करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राजस्व अधिकारियों से फार्मर रजिस्ट्री, समग्र ईकेवाईसी, स्वामित्व योजना, आधार लिंकिंग, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन सहित राजस्व के अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में सबसे कम प्रगति वाले पांच-पांच पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम और तहसीलदार राजस्व वसूली पर ध्यान दें।

बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। जनपद सीईओ और कोलारस, बदरवास जनपद के सचिवों के साथ बैठक में पीएम आवास, सीएम हेल्पलाइन, नल जल योजना, पेयजल आदि की समीक्षा की। कोलारस के सभी राजस्व और जनपद के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभी गर्मी का समय आने वाला है। ऐसे में कहीं पेयजल संकट न हो। पूर्व से ही स्थिति का आकलन कर लें। पिछले वर्ष कहां-कहां जल संकट की समस्या रही। ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों को चिन्हित करें। इसके अलावा जन समस्या निवारण शिविर के दौरान जिन क्षेत्रों की समस्याएं आवेदकों ने बताई, उनका निरीक्षण कर निराकरण करें।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति