वंदे भारत एक्सप्रेस सहित चलेंगी 6 नई स्पेशल ट्रेनें, होली के पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए

प्रयागराज
होली के पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। इस बार वंदे भारत ट्रेन को भी विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन नई दिल्ली और पटना के बीच किया जाएगा। इसके अलावा, रेलवे ने छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की नई समय सारिणी भी जारी की है।

वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी
वंदे भारत एक्सप्रेस 8 से 20 मार्च तक नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी। ट्रेन का नंबर 02436 होगा, जो सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली से चलेगी और दोपहर 3:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। रात 10:30 बजे यह पटना पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन 9 मार्च से 21 मार्च तक 02435 नंबर के रूप में पटना से सुबह 5:30 बजे चलेगी, और रात 1:05 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 8:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन दिल्ली से सोमवार और पटना से मंगलवार को नहीं चलेगी। ट्रेन के रास्ते में गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरायमानपुर, छपरा, और पाटलिपुत्र स्टेशनों पर भी ठहराव होगा।

प्रयागराज जंक्शन और छिवकी में रुकने वाली विशेष ट्रेनों की सूची:
– 09417: अहमदाबाद से दानापुर, दोपहर 12:10 बजे, 11, 18, 25 मार्च और 1 अप्रैल
– 09418: दानापुर से अहमदाबाद, सुबह 8:10 बजे, 12, 19, 26 मार्च
– 09189: मुंबई सेंट्रल से कटिहार, दोपहर 2:15 बजे, 9, 16, 23, 30 मार्च
– 09190: कटिहार से मुंबई सेंट्रल, अपराह्न 3:00 बजे, 11, 18, 25 मार्च, 1 अप्रैल
– 07709: चर्लापल्ली से दानापुर, शाम 5:00 बजे, 10, 20 मार्च
– 07710: दानापुर से चर्लापल्ली, रात 9:20 बजे, 11, 21 मार्च
– 07711: चर्लापल्ली से मुजफ्फरपुर, शाम 5:50 बजे, 11, 16, 21 मार्च
– 07712: मुजफ्फरपुर से चर्लापल्ली, दोपहर 2:30 बजे, 12, 17, 22 मार्च
– 04068: नई दिल्ली से भागलपुर, रात 10:30 बजे, 9, 12, 16, 19 मार्च
– 04067: भागलपुर से नई दिल्ली, रात 3:45 बजे, 11, 14, 18, 21 मार्च

चलेंगी 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
होली के दौरान कुल 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। इसके तहत अस्थायी प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे, और आवश्यकता अनुसार रेल कर्मियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों को तैनात किया जाएगा। यात्रियों को होली के दौरान आसानी से यात्रा करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें विशेष रूप से चलाए जा रही हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की कठिनाई न हो।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति