सिंगर हनीसिंह का लाइव कांसर्ट आज शाम इस्टेट ग्राउंड पर आयोजित होगा, अब तक 67 लाख रुपये के टिकट बिके

 इंदौर

 सिंगर हनीसिंह का लाइव कांसर्ट शनिवार शाम बायपास स्थित इस्टेट ग्राउंड पर आयोजित होगा। कांसर्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यातायात बाधित न हो, इसलिए शुक्रवार को यातायात प्रबंधन ने डायवर्शन प्लान जारी किया है।

इसके चलते शनिवार दोपहर दो बजे से भारी वाहनों का प्रवेश पटेल नगर क्रासिंग हाईवे से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक बंद रहेगा। वहीं वीआइपी गेट तक सिर्फ वही वाहन जा सकेंगे, जिन पर कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा जारी किया गया स्टीकर लगा होगा।

प्रबंधन के अनुसार, कनाड़िया की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पटेल नगर कट से होते हुए हाईवे से बेस्ट प्राइज, वेलवेट गार्डन, लाभगंगा, आरई-2 रोड से होगा। या फिर वाहन पटेल नगर कट से बांए मुड़कर खजराना मार्ग से पाकिजा कॉलोनी, आरई-2 रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पार्किंग में पहुंचेंगे।

रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाले वाहन साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा होते हुए आरई-2 रोड से निर्धारित पार्किंग में आ सकेंगे।

हनी सिंह कांसर्ट को लेकर जारी असमंजस खत्म हो गया है। मनोरंजन टैक्स को लेकर नगर निगम द्वारा बरती गई सख्ती के बाद आयोजक ने टैक्स जमा कर दिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट कहा था कि बगैर टैक्स जमा कराए कोई आयोजन नहीं होगा। हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि जब तक आयोजक सही और पूरा टैक्स जमा नहीं करा देते, आयोजन की अनुमति न दें।

सूत्रों के मुताबिक आयोजक कागजों पर 67 लाख रुपये के टिकट बिकने की बात कह रहे हैं, इस हिसाब से उन्हें करीब छह लाख रुपये से ज्यादा टैक्स लगा है। महापौर का कहना था कि टिकटों की बिक्री के सही आंकड़े के हिसाब से ही टैक्स जमा कराना होगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति