सड़क हादसे में आरक्षक की दर्दनाक मौत

कोरबा

बाकी मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक पुलिस आरक्षक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जहां इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल इसकी सूचना 112 को दी गई। जहां उसे कटघोरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना बाकी मोगरा थाना पुलिस को दी गई। जहां घटना स्थल पर पहुंच पर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था। शुक्रवार की दिन रात वह खाना खाने के बाद नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने अपने गृह ग्राम कटघोरा से दीपका थाना बाइक से जा रहा था ।

बाकी मोगरा थाना अंतर्गत जवाली मुख्य मार्ग तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आ गया। खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। जहां राहगीरों की नजर पड़ने पर तत्काल उसे 112 के माध्यम से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना बाकी मोगरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक के सिर पर चोट आई थी। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद वाहन मौके से फरार हो गया है। जहां पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक की शादी हो चुकी है। पत्नी और दो बच्चे का पालन पोषण कर रहा था। इस घटना के बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनका बुरा हाल था। इस मामले में फिलहाल बाकी मोगरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौपा जाएगा। वह इस घटना के बाद पुलिस परिवार में शोक की लहर है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति