छत्तीसगढ़ की सभी नारीशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सीेएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर

सीेएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की सभी नारीशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है. महिला दिवस के अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की जाएगी. इस अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की जाएगी.

International Women’s Day पर CM के साथ दिखीं महिला विधायक
बता दें, सीएम साय आज महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर के कुनकुरी रवाना हुए. रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान जशपुर की विधायक रायमुनी भगत और पत्थलगांव की विधायक गोमती साय भी नारीशक्ति के रूप में उनके साथ मौजूद रहीं. मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि बीजेपी में हमेशा महिलाओं का सम्मान हुआ है. राष्ट्रपति पद पर महिला है, देश भर में महिला सांसद और विधायक हैं.

International Women’s Day: सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें. मुख्यमंत्री साय ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समानता, सम्मान और सुरक्षा का वातावरण बनाया जाए.

CM साय ने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है. उन्होंने प्रदेश की उन्नति के लिए और सशक्त नारी, सशक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी को मिलकर अपने हिस्से का बहुमूल्य योगदान देने की अपील की.

कुनकुरी में मेगा हेल्थ कैम्प की करेंगे शुरुआत
वहीं उन्होंने अपने जशपुर दौरे को लेकर कहा कि वे कुनकुरी में स्व. दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प की शुरुआत करेंगे. साथ ही वे आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 350 से अधिक जोड़ियों के बंधन के भी साक्षी बनेंगे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति