दमोह में प्रशासन का बड़ा एक्शन गोहत्या के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई , करोड़ों की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

 दमोह

मध्य प्रदेश के दमोह (Damoh) में प्रशासन ने गोकशी के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन का कहना है कि आरोपियों ने करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिसे बुलडोजर चलाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला सीतावाबली इलाके का है. यहां प्रशासन और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से गोहत्या के आरोपियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की. आरोप है कि इस बेशकीमती जमीन पर गोकशी की जा रही थी. प्रशासन और नगर पालिका ने करोड़ों की सरकारी जमीन को मुक्त कराया है.

दरअसल, कल सुबह दमोह के सीतावाबली इलाके में गोहत्या का मामला सामने आया था, जिसके बाद शहर में तनाव के हालात हो गए थे. इसके बाद इसी इलाके में प्रशासन ने कुछ अतिक्रमण हटाए थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने वर्षों से कब्जा करके बैठे आरोपियों के अतिक्रमण हटाने की मांग की थी. प्रशासन ने इन संगठनों को आश्वासन दिया था. इसके बाद देर रात से इस इलाके में मशीनरी तैनात कर दी थी. सुबह होते ही बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई और 6 बड़े कब्जों हटा दिया गया.

नगर पालिका सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि करोड़ों की जमीन पर कब्जा किया गया था. यहां गोकशी की जा रही थी. प्रशासन को गोकशी के निशान भी मिले हैं. इन कब्जाधारियों में वो लोग शामिल हैं, जो कल गोहत्या के मामले में आरोपी हैं.

फिलहाल सीतावाबली इलाके में बुलडोजर एक्शन के बाद हड़कंप मच गया. अभी दर्जनों कब्जे हैं, जिन्हें हटाने से पहले नोटिस दिए गए हैं. एसडीएम आरएल बागरी ने कहा कि कल भी अतिक्रमण हटाए गए थे. आज बड़ी कार्रवाई की गई है. ये अभियान लगातार जारी रहेगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति