‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ कबिता सिंह का पत्ता साफ होने से गुस्साए फैंस

मुंबई

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है। शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं, जिसमें तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और फैसल शेख का नाम शामिल है। अभी इन्हें काफी चैलेंजेस फेस करने पड़ रहे हैं। उन्हें नए-नए टास्क मिल रहे हैं। जहां शो में अभी दीपिका कक्कड़ नजर आ रही हैं, वह होली के बाद आने वाले एपिसोड से एविक्ट हो जाएंगी। मगर उसके पहले कबिता सिंह का पत्ता साफ हो गया है, जिस पर फैंस गुस्साए हुए हैं।

शुक्रवार, 7 मार्च को टेलीकास्ट हुए 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के एपिसोड में गौरव खन्ना और निक्की तंबोली को तो एलिमिनेट होने से बचा लिया गया था। लेकिन कबिता सिंह शो से आउट हो गईं। उनके बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स मेकर्स को लताड़ रहे हैं। इसे अनफेयर बता रहे हैं।

कबिता सिंह के एलिमिनेशन पर भड़के फैंस
कबिता सिंह के एलिमिनेशन के बाद एक यूदर ने लिखा, 'हमेशा महसूस किया कि मेकर्स हमेशा से कबिता के खिलाफ थे। उसे नीचा गिराने की बहुत कोशिश की। लेकिन कबिता जी आपने अच्छा किया। सिर ऊंचा रखिएगा।' एक ने लिखा, 'सिर्फ तेजस्वी और राजीव जैसे कुछ सस्से एंडेमोल जोकरों को बढ़ावा देने के लिए कबिता को निकाल दिया? कबिता शेफ के साथ फ्लर्ट नहीं कर सकती थीं। और गनाते लवाश नहीं बना सकती थीं? इसलिए निकाला।' एक ने कहा, 'तेजस्वी प्रकाश के प्रति शो बायस्ड है। वह सेंधा नमक को साधारण नमक कहती हैं तो ठीक है। अदरक-लहसुन पेस्ट को सिर्फ अदरक का पेस्ट कहती हैं तो ठीक है लेकिन गौरव खन्ना को तेल और कबिता को धनिया के बारे में बताने की जरूरत है कि वह किस किस्म का इस्तेमाल कर रहे।'

तेजस्वी प्रकाश को फेवर करने पर लोगों ने मेकर्स को झाड़ा
एक यूजर ने लिखा, 'मुझे नफरत है मेकर्स कैसे कबिता की कुकिंग स्किल्स को नीचा दिखाते हैं और सेलिब्रिटीज को उनसे ऊपर। मुझे उनके लिए बहुत बुरा लगता है।' एक ने लिखा, 'कबिता ने खुद से मेहनत की। वह अपने बूते पर पहुंची और लाखों दिलों को जीता है।' अब शो में कबिता के बाद, दीपिका, गौरव, तेजस्वी, निक्की, राजीव, अर्चना, ऊषा और फैसल बचे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति