आईसीसी फाइनल में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड, हालांकि, इन आंकड़ों में ‘डबल डर’ छुपा है, जिन्हें कोई भी भारतीय फैंस नहीं देखना चाहेगा

दुबई
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का कारवां आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण का फाइनल खेला जाएगा। यह मैच दुबई के मैदान पर आयोजित होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए खिताबी मुकाबले में एंट्री की है। वहीं, न्यूजीलैंड को लीग चरण में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चलिए, आपको आईसीसी फाइनल में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बताते हैं। हालांकि, इन आंकड़ों में 'डबल डर' छुपा है, जिन्हें कोई भी भारतीय फैंस नहीं देखना चाहेगा। न्यूजीलैंड सातवां फाइनल खेलेगा।

साल 2000 में पहली बार खेला फाइनल
दरअसल, न्यूजीलैंड टीम ने अभी तक कुल 6 आईसीसी फाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे चार में हार और दो में जीत नसीब हुई। हैरानी कि बात यह है कि न्यूजीलैंड ने जो दो फाइनल जीते हैं, वो भारत के खिलाफ ही हैं। न्यूजीलैंड टीम साल 2000 में पहली बार आईसीसी फाइनल में उतरी थी। न्यूजीलैंड का तब चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में भारत से सामना हुआ था। न्यूजीलैंड ने इस खिताबी मैच में चार विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। मैच का नतीजा महज दो गेंद बाकी रहने पर निकला था। उस वक्त भारत के कप्तानी सौरव गांगुली और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग थे। इसके बाद, न्यूजीलैंड को अगले दो आईसीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया। कंगारुओं ने कीवियों के खिलाफ 2009 का चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और 2015 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल जीता। न्यूजीलैंड को 2019 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने रोमांचक शिकस्त दी। मैच सुपरओवर तक गया था और इंग्लैंड ने बाउंड्री काउंट बैक नियम के अनुसार जीत हासिल की। वहीं, न्यूजीलैंड ने 2021 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया। भारत की कमान तब विराट कोहली के पास थी। कीवी टीम ने अपना पिछला आईसीसी फाइनल 2021 में खेला। न्यूजीलैंड को उस समय टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से धूल चटाई।

अब कप्तान रोहित शर्मा से बढ़ी उम्मीद
भारत को भले ही दो बार आईसीसी फाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया हो लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का कीवियों के सामने रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में भारतीय फैंस की रोहित से उम्मीदें बढ़ी हुई हें। बता दें कि रोहित ने बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी हार नहीं झेली है। भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में मिचेल सैंटरनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को 44 रनों से रौंदा था। रोहित ब्रिगेड ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजलैंड को लीग चरण में चार विकेट और सेमीफाइनल में 70 रनों से मात दी थी। भारत अब फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ना सिर्फ हिसाब चुकता करने की फिराक में होगा बल्कि टूर्नामेंट में 12 साल के खिताबी सूखे को समाप्त करना चाहेगा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति