पीएम मोदी को बजट सत्र के दौरान संसद को विश्वास में लेना चाहिए, टैरिफमामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

वाशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ के मामले में भारत पर दिए बयान से राजनीति तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में बयान देना चाहिए और 10 मार्च से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान संसद को विश्वास में लेना चाहिए। यह पूरा मामला ट्रंप के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका पर काफी टैरिफ लगाता है। लेकिन हमारे कहने के बाद भारत सरकार टैरिफ में काफी कटौती करेन पर सहमत हो गया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस समय अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता करने क लिए वाशिंगटन डीसी गए हुए हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति ट्रंप यह बयान देते हैं कि भारत शुल्क कटौती के लिए तैयार हो गया है। आखिर भारत ने यह सहमति क्यों दी है? क्या भारतीय किसानों और उद्योग क्षेत्र के हितों के साथ समझौता किया जा रहा है?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मामले पर देश की जनता को जानकारी होनी चाहिए। जब संसद का सत्र 10 मार्च को फिर से शुरू होगा, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे मामले के संबंध में संसद को विश्वास में लेना चाहिए।

आपको बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर बैठने के बाद ट्रंप लगातार दूसरे देशों में अमेरिकी सामानों के ऊपर लगाए जाने वाले टैरिफ की आलोचना कर रहे हैं। वह कई बार भारत का नाम लेते हुए कह चुके हैं कि भारत हमारे सामानों के ऊपर बहुत ज्यादा टैक्स लगाता है। यह इतना ज्यादा है कि हमारा भारत के बाजार में व्यापार कर पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। शुक्रवार को दिए ताजा बयान में ट्रंप ने कहा कि भारत सरकार टैरिफ घटाने के लिए तैयार हो गई है। यह तब हुआ है जब किसी (हमने) उनसे इसके बारे में सवाल पूछा।

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति