स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में मनीष गोयल की एंट्री

मुंबई,

स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा में अभिनेता मनीष गोयल की एंट्री हो गयी है। शो अनुमपा ,अपनी दमदार कहानी, मजबूत किरदारों और इमोशनल गहराई के साथ लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है और टीआरपी चार्ट्स में टॉप बना हुआ है। रूपाली गांगुली जहां अनुपमा के किरदार में हमेशा की तरह शानदार नजर आ रही हैं, वहीं अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया भी राही और प्रेम के रोल में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे हैं। फिलहाल शो में राही और प्रेम की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे कहानी में नया उत्साह जुड़ गया है। शादी के माहौल में जहां ढेर सारी खुशियां और इमोशन्स देखने को मिल रहे हैं, वहीं फैंस ये सोचने पर मजबूर हैं कि क्या इस खुशी के मौके पर कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है?

स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में जल्द ही एक नया चेहरा नजर आने वाला है। मनीष गोयल इस शो में एक अहम किरदार निभाने जा रहे हैं, जो कहानी में जबरदस्त रोमांच जोड़ देगा। हालांकि, उनके किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि उनकी एंट्री शाह और कोठारी परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। मनीष गोयल, जो अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, उनकी एंट्री से शो में नया तड़का लगने वाला है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उनका किरदार अनुपमा की जिंदगी में कौन-सी नई चुनौतियाँ या बड़े खुलासे लेकर आता है। फैंस इस नए ट्विस्ट को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और इंतजार कर रहे हैं कि आगे कहानी किस मोड़ पर जाएगी! स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा, जिसे राजन शाही ने प्रोड्यूस किया है। यह शो सोमवार से रविवार रात 10 बजे प्रसारित होता है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति