आइसक्रीम के पैकेट में था अनचाहा मेहमान, खोलते ही उड़ गए शख्स के होश, सोशल मीडिया पर खौफ

थाईलैंड
आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं? बच्चे हों या बड़े, गर्मी में ठंडी मिठास का मजा सब लेना चाहते हैं। लेकिन सोचिए, अगर आपकी आइसक्रीम में ठंडे-ठंडे क्रीम और फ्लेवर के साथ एक सांप भी हो तो? सुनकर ही रूह कांप जाए, लेकिन थाईलैंड में एक युवक के साथ सच में ऐसा हुआ।

थाईलैंड के मुवांग रट्चाबुरी इलाके के रहने वाले रेबान नक्लियांगबून नामक युवक ने एक दुकान से ब्लैक बीन आइस फ्रूट खरीदी, जो वहां के लोगों में बेहद मशहूर है। लेकिन जब उसने अपनी आइसक्रीम खोली, तो उसकी रूह कांप गई। अंदर एक असली सांप जमी हुई हालत में मौजूद था।

ये कोई साधारण सांप नहीं था, बल्कि गोल्डन ट्री स्नेक था, जिसकी लंबाई आमतौर पर 70 से 130 सेंटीमीटर तक होती है। हालांकि, आइसक्रीम में जमी हुई इस सांप की लंबाई 20 से 40 सेंटीमीटर ही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कोई सांप का बच्चा होगा।

सोशल मीडिया पर जब इस घटना की तस्वीरें वायरल हुईं, तो लोग दंग रह गए। वायरल हो रही तस्वीर पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने इसे फ्री प्रोटीन सप्लीमेंट बताया, तो कुछ ने सड़क किनारे मिलने वाले खाने को लेकर चेतावनी दी। एक यूजर ने मज़ाक में कहा, “चिंता मत करो, सांप पहले ही जम चुका होगा!”

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति