‘वृंदावन में मुसलमानों के पूर्वजों ने खेली होली’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

इंदौर
 भाजपा के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस बार होली को लेकर कैबिनेट मंत्री बयान दिया है. कैलाश विजयवर्गीय ने गंगा जमुनी तहजीब के तहत होली मनाने की अपील की है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को छावा फिल्म दिखाने के दौरान कहा इस साल होली का त्योहार पवित्र रमजान माह में शुक्रवार के दिन आ रहा है, सभी को साथ में मिलकर होली मनाना चाहिए.
कैलाश विजयवर्गीय की गंगा-जमुनी अपील

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं को छावा फिल्म दिखाने मंगल सिटी मॉल पहुंचे थे. जहां कैबिनेट मंत्री ने चर्चा के दौरान कहा "हमारे देश में गंगा जमुनी तहजीब रही है. हम इसलिए अपने मुसलमान भाइयों को भी कहेंगे कि वह हमारे साथ होली खेलकर होली का मजा लें. कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने कहा "आजकल कुछ मुस्लिमों कट्टरों ने वीडियो के जरिए भ्रम पैदा कर रखा है. जिसके कारण ऐसी स्थिति होती है. इसलिए मैं मुसलमान भाइयों से कहूंगा कि पहले इस बात का पता लगाएं कि उनके पूर्वज कौन थे, क्योंकि मुस्लिमों के पूर्वजों ने तो वृंदावन में भगवान कृष्ण के साथ भी होली खोली है."

अबू आजमी को बताया पागल

वहीं अबू आजमी के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा "अबू आजमी पागल व्यक्ति है, जो वर्तमान के जागरण समाज के बीच ऐसी बेहूदी बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा मैं वहां के मुख्यमंत्री को पर्सनली कहूंगा कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा दी जाए. जिससे कि भविष्य में बोलने से पहले लोगों को सबक मिल सके." आपको बता दें इस बार होली जुम्मे के दिन 14 मार्च को पड़ रही है. रमजान माह में होली खेलने के दौरान सांप्रदायिक विवाद को लेकर विशेष सतर्कता रखने की भी बात की जा रही है. यही वजह है कि कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की होली का पर्व साल में एक बार आता है, लेकिन जुमा हर सप्ताह होती है, इसलिए मुस्लिम भाइयों को बड़ा दिल रखना चाहिए."

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति