आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025: जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

नई दिल्ली
8 साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया है। आज यानी रविवार 9 मार्च को दुबई में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस खिताबी मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को मोटी रकम मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम पर भी धन वर्षा होने वाली है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी का ऐलान आईसीसी ने पहले ही कर दिया था। आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। वहीं, खिताबी मैच में हार झेलने वाली टीम भी मायूस नहीं लौटेगी। उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।

इतना ही नहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों पर भी खूब पैसा आईसीसी ने लुटाया है। पहले सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम और दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने वाली साउथ अफ्रीका को 5 लाख 60 हजार-5 लाख 60 हजार यूएस डॉलर मिलेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने 6.9 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी रखी थी। 2017 के टूर्नामेंट के मुकाबले 53 फीसद की बढ़ोतरी इनामी राशि में की गई थी।

इसके अलावा आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का हर एक मैच मायने रखता था। ग्रुप फेज के हर एक मैच को जीतने के लिए विजेता टीम को 34 हजार यूएस डॉलर यानी करीब 30 लाख अतिरिक्त मिलने हैं। इसके साथ-साथ एक लाख 25 हजार यूएस डॉलर टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए भी मिलने वाले हैं। पाचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर की टीमों के लिए भी आईसीसी ने इस बार प्राइज मनी रखी थी। अफगानिस्तान और बांग्लादेश पांचवें और छठे नंबर पर थीं, जबकि इंग्लैंड और पाकिस्तान सातवें और आठवें नंबर पर रहीं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति