अयोध्या में शादी के अगले दिन दुल्हन और दूल्हे की मौत, कमरे में मिले शव, फंदे से लटका था पति

अयोध्या
अयोध्या में शादी के अगले दिन दुल्हन और दूल्हे की मौत हो गई. दुल्हन का शव कमरे में बेड पर था, जबकि दूल्हा पंखे से लटका हुआ था. बताया जाता है कि सुबह 7 बजे तक जब दोनों नहीं उठे तो घरवाले जगाने पहुंचे. लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था. इसके बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो दोनों का शव पड़ा था.

शादी के अगले ही दोनों का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया. इसके बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.  वहीं, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

7 मार्च को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार दोनों की 7 मार्च को शादी हुई थी. शनिवार को दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर आई थी. वहीं, रविवार को रिसेप्शन भी था. जिसकी तैयारियां चल रही थीं. पूरा मामला कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है. दूल्हे के बड़े भाई ने बताया कि रविवार को रिसेप्शन था. जिसको लेकर तैयारियां हो रही थीं. मैं परिवार के कुछ अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों को लेकर रिसेप्शन के लिए सब्जियां खरीदने गया था.

सब्जी की खरीददारी कर ही रहे थे कि घर से फोन आ गया. घरवालों ने कहा कि जल्दी घर आइए. जिसके बाद हम सब्जी वहीं छोड़कर घर की तरफ भागे. घर पहुंचे तो परिवार में सब रो रहे थे. दोनों की मौत कैसे हुई? अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.  

पुलिस ने बताया कि शादी के अगले ही दिन दूल्हा और दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों का शव घर के एक कमरे से बरामद किया गया है. रविवार यानि कि 9 मार्च को शादी का रिसेप्शन भी था. जिसको लेकर तैयारियां चल रही थीं. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति