मनेन्द्रगढ़ में एक परिवार की तीसरी पीढ़ी की राजनीति का उदय, पोता बना उपाध्यक्ष

मनेन्द्रगढ़

शहर सरकार की सियासत में एक परिवार की तीसरी पीढ़ी की राजनीति का उदय हुआ है. 22 साल के युवा अभिषेक पांडेय ने नगर पंचायत झगराखांड के उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर अपनी तीसरी पीढ़ी को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाया.

झगराखांड नगर पंचायत जब 1980 में झगराखांड नगरपालिका था, तो यहां के पहले अध्यक्ष स्व. जीएन पांडेय थे. वे 1980 से 1996 तक झगराखांड नगरपालिका के अध्यक्ष रहे. इसके बाद 2004 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में जीएन पांडेय के पुत्र रजनीश पांडेय नगर पंचायत झगराखांड के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. रजनीश पांडेय 2019 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी अध्यक्ष निर्वाचित हुए.

इस बार नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष पद की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गई, जिसके चलते रजनीश पांडेय ने अपने बेटे अभिषेक पांडेय को पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ाया और उन्होंने जीत हासिल की. शनिवार को हुए उपाध्यक्ष चुनाव में अभिषेक ने जीत दर्ज कर एमसीबी जिले के सबसे युवा नगर पंचायत उपाध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त किया. साथ ही, उन्होंने अपनी पारिवारिक राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया. अभिषेक पांडेय का कहना है कि वे अपने स्वर्गीय दादा और पिता की तरह जनसेवा के कार्यों में आगे रहेंगे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति