जीन हैकमैन, उनकी पत्नी और पालतू कुत्ता कुछ दिन पहले हुई मृत्यु, अब जाकर हुआ खुलासा कैसे हुई थी कपल की मौत

लॉस एंजिल्स

ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड स्टार जीन हैकमैन, उनकी पत्नी और पालतू कुत्ता कुछ दिन पहले अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस तुरंत ही इस मामले की जांच में जुट गई थी। तब तक कपल की मौत के कारणों को पता नहीं चल सका था। लेकिन अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि जीन हैकमैन की मौत हार्ट डिजीज के कारण हुई। यही नहीं, मरने से पहले वह एक हफ्ते तक पत्नी बैट्सी हैकमेन की लाश के साथ रहे।

'सेंटा फी' के लोकल मीडिया के अनुसार, मेडिकल एग्जामिनर ने बताया कि पत्नी बैटसी के हंतावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम से मौत के बाद जीन हैकमैन एक हफ्ते तक जीवित रहे। यह सिंड्रोम चूहों द्वारा फैलाया जाता है। रुटीन चेकअप के दौरान जीन हैकमैन, उनकी पत्नी और पालतू कुत्ता 26 फरवरी को मैक्सिको स्थित अपने घर में अलग-अलग कमरों में मृत पाए गए।

एडवांस्ड अल्जाइमर्स और दिल की बीमारी बनी मौत की वजह

रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल एग्जामिनर ने यह भी बताया कि जीन हैकमैन अल्जाइमर्स की एडवांस्ड स्टेज से जूझ रहे थे, और हो सकता है कि इस कारण उन्हें पत्नी की मौत का पता न चला हो। 95 वर्षीय जीन हैकमैन के निधन की वजह सिर्फ हार्ट डिजीज ही नहीं, बल्कि अल्जाइमर्स भी रहा।

जीन हैकमैन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या?

वहीं, जीन हैकमैन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई कि एक्टर को एडवांस्ड अल्जाइमर्स था। अधिकारियों के मुताबिक, इसी वजह से एक्टर इस बात से अनजान रहे होंगे कि उनकी पत्नी की hantavirus pulmonary syndrome से मौत हो चुकी है, जो चूहों के जरिए फैलती है। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के एक हफ्ते बाद तक जीन हैकमैन घर में उनकी लाश के साथ रहे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, जीन हैकमैन के पेट में भोजन का कोई अवशेष नहीं था, और शरीर में पानी की भी कोई कमी नहीं थी।

11 फरवरी तक जिंदा थी जीन हैकमैन की पत्नी

जीन हैकमैन को पेसमेकर भी लगा था, और बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को उनकी जांच भी की गई थी। इसमें कुछ गड़बड़ी सामने आई। इसी के आधार पर अधिकारियों का कहना है कि पहले बैट्सी हैकमैन की मौत हुई, और उसके बाद पति की। बैट्सी 11 फरवरी तक जिंदा थीं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति