विक्की कौशल की फिल्म छावा 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में 508 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।वहीं अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है।फिल्म 'छावा' में संभाजी के जीवन की कहानी दिखाई गई है कि किस तरह से उन्होंने अपनी बहादुरी दिखाते हुए मुगलों से लोहा लिया था।

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म 'छावा' को बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है।इसके बाद भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 'छावा' लोगों के दिलों को छू गई है। सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक अब भी पहुंच रहे हैं। चौथे हफ्ते में भी 'छावा' का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म 'छावा' ने रिलीज के 23वें दिन 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार किया है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत शानदार ओपनिंग से की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 219.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म छावा ने दूसरे सप्ताह में भी भारतीय बाजार में 180.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। फिल्म छावा ने तीसरे सप्ताह 84.05 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 22वें दिन 8.75 करोड़ और 23 वें दिन 16.5 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह छावा ने 23 दिनों में भारतीय बाजार में 508.8करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर ली है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति