श्रेया चौधरी ने बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 के लिए आइफा डिजिटल अवार्ड्स में जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

जयपुर,

श्रेया चौधरी ने बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 के लिए आइफा डिजिटल अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। श्रेया चौधरी इन दिनों अपनी शानदार अदाकारी को लेकर चर्चा में हैं। बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 में उनके दमदार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया, और आइफा डिजिटल अवार्ड्स 2025 में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) वेब सीरीज़ का पुरस्कार अपने नाम कर लिया!

श्रेया चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं इस पहचान के लिए बेहद आभारी और विनम्र महसूस कर रही हूं। इससे मुझे और भी अच्छे किरदार निभाने का मौका मिलेगा, जिससे मैं इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकूं। 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है। संगीत, भावनाओं और कहानी को खूबसूरती से जोड़ने वाली इस सीरीज़ का हिस्सा बनना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। 'तमन्ना' के किरदार से मेरा एक गहरा जुड़ाव है और यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। मैं इस शो के निर्माताओं अमृतपाल सिंह बिंद्रा, आनंद तिवारी और साहिरा नायर का दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं। यह अवॉर्ड मेरे मेहनत और समर्पण की बहुत बड़ी पुष्टि है। मैंने हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मेरे लिए अभिनय केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक और शुद्ध जुड़ाव है, और मैं चाहती हूं कि मैं इस कला में और निखरती रहूं।

यह श्रेया चौधरी का "बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 के लिए दूसरा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड है। उनकी शानदार अदाकारी लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। हाल ही में, श्रेया चौधरी ने बोमन ईरानी निर्देशित फिल्म द मेहता बॉयज़ में अविनाश तिवारी के साथ स्क्रीन शेयर की, और उनके अभिनय को दर्शकों से खूब सराहना मिली।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति