रीवा में युवक पर तलवार-लाठी से हमला, हालत गंभीर, सरेआम खूनी खेल

रीवा
 पुराने जमीनी विवाद के चलते कई लोगों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया. मारपीट की इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सिरमौर की बताई जा रही है.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.घटना के संबंध में घायल देवांश पांडे पुत्र अशोक पांडे उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 सिरमौर ने जानकारी दी कि शनिवार को वह ग्राम करारिया में अपने दोस्त के दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था, जहां से शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था.

इस दौरान जैसे ही वह शंकर तालाब के पास पहुंचा, उसके मोबाइल पर कॉल आई, जिससे वह वहीं रुक गया. अप्पू उर्फ ​​नटराज कुशवाहा जितेंद्र कुशवाहा मुनेंद्र कुशवाहा पंकज कुशवाहा अतुल कुशवाहा कुलदीप उर्फ ​​इले कुशवाहा एक राय होकर आए और सभी ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों व तलबारसे हमला कर दिया जिससे घायल युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.

घायल को लहूलुहान हालत में तत्काल उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की रिपोर्ट सिरमौर थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर संदेह के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति