यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का दूसरा परीक्षण पूरा, 20 मिनट देरी से जला यूनियन कार्बाइड का कचरा

धार
यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का दूसरा परीक्षण शनिवार रात को पूरा हो गया। यह परीक्षण मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) की निगरानी में संपन्न हुआ। इस परीक्षण में 10 टन कचरा जलाया गया। परीक्षण के दौरान उत्सर्जन स्वीकार्य सीमा में रहा। MPPCB के क्षेत्रीय अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि दूसरा चरण 6 मार्च को सुबह 11 बजे शुरू हुआ था और शनिवार, 8 मार्च को शाम 7:01 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान लगभग 10 टन कचरा जलाया गया। द्विवेदी ने बताया, "इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण कचरे को जलाने की प्रक्रिया में करीब 20 मिनट की देरी हुई।"

पर्यावरण को लेकर क्या कहा?
परीक्षण के दौरान उत्सर्जन का स्तर स्वीकार्य सीमा के अंदर रहा। अधिकारियों ने बताया कि वायु गुणवत्ता की जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर उपकरण लगाए गए हैं। इन उपकरणों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कचरा जलाने से पर्यावरण को कोई नुकसान न हो।

1984 में हुई थी गैस त्रासदी
गौरतलब है कि 2 और 3 दिसंबर 1984 को भोपाल गैस त्रासदी के बाद यह कचरा तभी से पड़ा हुआ था। इस त्रासदी में यूनियन कार्बाइड के कारखाने से जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस का रिसाव हुआ था। इस हादसे में हजारों लोगों की जान गई थी और लाखों लोग प्रभावित हुए थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति