मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू

भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से इसकी शुरूआत होगी। इसके बाद 12 मार्च के दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने भी तैयारी कर ली है। इस बार का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार है। 
बजट पेश होने से पहले सीएम मोहन यादव ने बजट को लेकर बयान सामने आया। उन्होंने रविवार को कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना वार्षिक बजट तैयार कर लिया है। यह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। बता दें कि बजट सत्र सोमवार को शुरू होगा। बजट 12 मार्च को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे।

बजट को लेकर तैयारी हुई पूरी
मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी बजट मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमने पिछले साल विभिन्न विभागों में किए गए कार्यों के आधार पर एक पूरा रोडमैप तय किया है।

जनता की आकांक्षाओं के अनुसार बजट
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार चुनौतियों का सामना करने के लिए काम कर रही है। इसलिए जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। 15 दिवसीय बजट सत्र राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। सत्र में केवल नौ दिन की बैठक होगी, जिसमें छह दिन का अवकाश होगा।

नई सरकार का होगा पहला पूर्ण बजट
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार इस सत्र के दौरान सदन में चर्चा और अनुमोदन के लिए पांच प्रमुख विधेयक पेश कर सकती है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ राज्य सरकार विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। 11 से 13 मार्च तक सदन की बैठकें होंगी और विधेयकों पर चर्चा होगी। 14 से 16 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इसके बाद 17 से 18 मार्च तक सदन की कार्यवाही फिर से चलेगी।

9 दिन का होगा बजट सत्र
19 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर विधानसभा में अवकाश रहेगा। 20 और 21 मार्च को सदन की कार्यवाही जारी रहेगी। इसके बाद 22 और 23 मार्च को एक और अवकाश रहेगा। सदन का अंतिम दिन कार्यवाही 24 मार्च को होगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति