ग्रामीणों ने ATR प्रबंधन के साथ मिलकर जंगल को अवैध कटाई, अतिक्रमण और आगजनी से बचाने का उठाया बीड़ा

लोरमी

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अचानकमार अभ्यारण्य टाइगर रिजर्व (ATR) क्षेत्र के वनग्राम निवासखार के ग्रामीणों ने वनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यहां के ग्रामीणों ने ATR प्रबंधन के साथ मिलकर जंगल को अवैध कटाई, अतिक्रमण और आगजनी से बचाने की जिम्मेदारी स्वयं उठाने का निर्णय लिया है।

बता दें कि सोमवार सुबह सुरही परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवासखार में ग्रामीणों ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत जंगल की सुरक्षा का संकल्प लिया। ग्राम सरपंच रामकुमार आर्मो की अध्यक्षता और सामुदायिक वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह की पहल पर हुई इस बैठक में 200 से अधिक ग्रामीण (महिला और पुरुष) शामिल हुए। बैठक में जंगल संरक्षण के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

जंगल की सुरक्षा के लिए अहम् निर्णय लिए
जंगल में पेड़ों की कटाई और अतिक्रमण पर पूर्ण रोक
आग लगाने वालों पर ₹2,000 का जुर्माना
प्रतिदिन 20-25 ग्रामीणों की गश्ती दल जंगल में गश्त करेगा, अनुपस्थित रहने पर ₹200 का जुर्माना
 जल संरक्षण के लिए नदी में दो स्थानों पर बोरी बंधान बनाया जाएगा
गांव में पूर्ण शराबबंदी, उल्लंघन पर सख्त जुर्माना

ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये मांगें
बैठक में उपस्थित परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार को ग्रामीणों ने भू-अभिलेख में सुधार करने की मांग की। साथ ही पुराने वनरक्षक भवन को सामुदायिक वन प्रबंधन समिति को सौंपने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ATR में पहली अनूठी पहल

वन अधिकार अधिनियम 2006 के लागू होने के बाद यह पहली बार है जब ATR सहित पूरे बिलासपुर संभाग में किसी गांव के ग्रामीणों ने जंगल की सुरक्षा के लिए स्वयं पहल की है। अगर अन्य ग्रामों में भी इस प्रकार की पहल की जाती है, तो यह वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

बता दें कि इस बैठक में परिक्षेत्र सहायक राजक, जाकड़बांधा परिसर रक्षक, पैदल गार्ड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति