हरेंद्र मौर्य की मौत को पुलिस खुदकुशी बता रही थी, अब मारपीट के एक वीडियो ने मामले को अलग ही मोड़ दे दिया

मुरैना

मुरैना में रहने वाले हरेंद्र मौर्य ने बीते शनिवार की रात अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. लेकिन घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया.

दरअसल, वायरल वीडियो में शहर की गांधी कॉलोनी में रहने वाले हरेंद्र मौर्य को उनकी पत्नी और बेटियां बेरहमी से डंडे से पीटती दिख रही हैं. हरेंद्र मौर्य पलंग पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां उनकी पत्नी रचना मौर्य उनके पैर पकड़े हुए हैं. उनकी एक बेटी हाथ पकड़े हुए है, जबकि दूसरी बेटी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर रही है. पास बैठे हरेंद्र के छोटे बेटे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बड़ी बहन ने उसे भी डंडे का डर दिखाकर चुप करा दिया.

इस चौंकाने वाले वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का रुख बदल दिया है. मृतक का पोस्टमॉर्टम अब ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के बोर्ड से कराया जाएगा.

CSP मुरैना दीपाली चंदोलिया ने बताया, "गांधी कॉलोनी निवासी हरेंद्र मौर्य की आत्महत्या की सूचना मिली थी. मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. लेकिन वायरल वीडियो ने मामले को उलट दिया. इसमें मृतक के परिजन (पत्नी, दो बेटियां और मां) उसकी मारपीट करते दिख रहे हैं. वीडियो के आधार पर सभी से पूछताछ की जा रही है और शव का पोस्टमॉर्टम ग्वालियर मेडिकल बोर्ड से कराया जा रहा है."

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या मारपीट के कारण ही हरेंद्र ने यह कदम उठाया? इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा हो रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति