मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा ‘सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा बजट, पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे’

 भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के माध्यम से सरकार के द्वारा किए गए काम और भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की है। अभिभाषण के माध्यम से उन्होंने सरकार की नीति और नीयत का रोडमैप दिया है, उसके लिए वो सदन के नेता होने के नाते धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला बजट सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि आज ही शिवपुरी में मध्यप्रदेश के 9वें माधव टाइगर रिजर्व का शुभारंभ हो रहा है और इससे पर्यटन की नई संभावनाओं का उदय होगा। सीएम ने कहा कि हम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के बाद हम सपनों का मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ बजट सत्र

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि “मार्च 2024 में उज्जैन से शुरू रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से लेकर फरवरी 2025 में भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन तक मध्यप्रदेश को ₹30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी प्रदान की है। प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए उनके खाते में ₹224 करोड़ की राशि अंतरित की गई है। अगले 5 वर्ष में प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से 8631 गांव जुड़े हैं, जिनकी लंबाई 19,472 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) अंतर्गत प्रदेश के 24 जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के जनजाति वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 30 लाख आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 13 लाख का निर्माण प्रगतिरत है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार से 11 लाख 89 हजार आवास निर्माण के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा ‘सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा बजट’

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सदन के नेता होने के नाते राज्यपाल के अभिभाषण के लिए आभार व्यक्त किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कल अभिभाषण पर विस्तार से चर्चा होगी और बारह मार्च को सरकार का जवाब आएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि  आने वाला बजट सबकी भावनाओं और आशाओं के अनुरूप होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर हमारी सरकार अभी तक के बजट के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पर्याप्त धनराशि के साथ बजट लाएगी, जिसमें वो संकल्प भी दिखाई देगा जिसमें हमने कहा था कि पाँच साल में हम अपने बजट को डबल करेंगे।” बता दें कि 12 मार्च को सरकार बजट पेश करेगी। विधानसभा सत्र 24 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 9 बैठकें होंगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति