स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं आईसेक्ट द्वारा महिला दिवस पर विशेष आयोजन

भोपाल
 स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं आईसेक्ट द्वारा महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान एवं उपलब्धियों का सम्मान किया गया। इस विशेष आयोजन में समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में सुश्री पूनम श्रोती, एचआर प्रोफेशनल, दिव्यांग समानता प्रशिक्षक और उद्दीप सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक एवं डॉ. अनुपा वालिया लोखवानी, सेज अस्पताल में लैप्रोस्कोपिस्ट एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सफलता की कई कहानियाँ साझा कीं जिससे सशक्तिकरण और प्रेरणा का वातावरण बना। पूनम श्रोती ने अपने जीवन संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी सुनाई और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सीख दी। वहीं, डॉ. अनुपा वालिया लोखवानी ने महिला स्वास्थ्य पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया, जिसमें स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने समय पर जाँच और रोकथाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया।

संस्थान द्वारा सभी महिला कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं 10 वर्षों से अधिक का योगदान देने वाली महिला संकाय सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलगुरू डॉ. विजय सिंह, एवं रजिस्ट्रार डॉ. सतीश कुमार सिन्हा द्वारा सभी महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देने और व्यक्तिगत रूप से उपहार वितरित करने के साथ हुआ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति