आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जिस टीम ऑफ द टूर्नामेंट का सिलेक्शन हुआ, उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं

नई दिल्ली
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम कौन सी है? इसका जवाब होगा भारत। चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता कप्तान कौन? जवाब- रोहित शर्मा, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जिस टीम ऑफ द टूर्नामेंट का सिलेक्शन किया है, उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं हैं। आईसीसी ने उस खिलाड़ी को कप्तान चुना है, जिसे रोहित शर्मा इसी चैंपियंस ट्रॉफी में एक नहीं, बल्कि दो बार हराया है। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम का कप्तान मिचेल सैंटनर को चुना है।

आईसीसी के मिचेल सैंटनर को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का कप्तान चुनने की आलोचना इसलिए भी हो रही है, क्योंकि वे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम से एक नहीं, बल्कि दो बार हारे हैं। एक बार लीग मैच में और एक बार फाइनल में, बावजूद इसके आईसीसी ने रोहित शर्मा से पहले मिचेल सैंटनर को कप्तान चुना है। मिचेल सैंटनर की टीम में जगह बनती है, लेकिन कप्तान तो किसी भी तरह से रोहित शर्मा ही होने चाहिए। जिस टूर्नामेंट में किसी टीम ने 3 से ज्यादा मुकाबले नहीं जीते, उस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मुकाबले जीते।

रोहित शर्मा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे। भले ही उन्होंने 200 से कम रन इन पांच मैचों में बनाए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, उस वजह से उनको टीम ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुना जाना चाहिए था और कप्तानी दी जानी चाहिए। भले ही आप किसी रचिन रविंद्र को ओपनर के तौर पर रखते और इब्राहिम जादरान को 12वां खिलाड़ी बना सकते थे, लेकिन रोहित को जगह मिलनी चाहिए थी। हालांकि, ये आईसीसी की ओर से नया नहीं है, क्योंकि वर्ल्ड कप 2023 की टीम में पैट कमिंस का नाम नहीं था, जिन्होंने वर्ल्ड कप जीता था। उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे, तो उनको बुरा नहीं लगना चाहिए। हालांकि, टीम के प्रदर्शन को देखते हुए रोहित को यहां जगह जरूर मिलनी चाहिए थी।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति