थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम भलमुड़ी में महिला की हत्या के आरोपी हीरा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

रामनगर

दिनांक 10.03.25 को भलमुड़ी कोटवार शिव सहाय द्वारा सूचना दिया कि मृतिका सेमवती उर्फ डहेरियाइन बैगा पति स्व शिवचरण बैगा उम्र ४० वर्ष निवासी छोट भलमुड़ी थाना रामनगर को आरोपी हीरा सिंह गोंड निवासी बेलिया थाना बिजुरी हाल निवासी छोट भलमुड़ी थाना रामनगर ने हत्या कर दिया है । आरोपी घटना स्थल से भाग गया है ।

        सूचना पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा थाना रामनगर में अपराध क्र 53/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया जो विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलाश की गई, आरोपी हीरा सिंह गोंड उम्र 43 वर्ष को दिनांक 11.03.25 को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका के साथ 3 वर्षों से पति पत्नी की तरह रहता था तथा मजदूरी कर गुजर बसर करते थे । आरोपी हीरा सिंह, मृतिका सेमवती के शराब पीकर रात में दुसरों के घर रुक जाने , अपने घर न लौटने की वजह से परेशान होकर पत्थर  से सिर व चेहरे में गंभीर चोटें पहुंचाकर हत्या करना स्वीकार किया है ।

                आरोपी हीरा सिंह इसके पहले भी 02 शादी कर चुका है । पहली पत्नी आरोपी हीरा से अलग रहती है, जबकि आरोपी के बताए अनुसार दूसरी पत्नी की 04 वर्ष पूर्व बीमारी से मृत्यु हो गई थी । मृतिका सेमवती इसकी तीसरी पत्नी थी ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, उप निरीक्षक फूलवती अहिरवार, स उ नि उमेश तिवारी, प्र आर श्याम शुक्ला, प्र आर राहुल प्रजापति, प्र आर निरंजन खलखो , आर मनोज उपाध्याय, आर अनुराग सिंह, आर मदगेन्द्र पटेल का विशेष योगदान रहा है ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति