मऊगंज जिले में नकली सीमेंट बनाने के रैकेट का पर्दाफाश हुआ

मऊगंज

 अगर आप अपने घर का निर्माण करवा रहे हैं तो सतर्क हो जाइए! आपके घर में इस्तेमाल होने वाला सीमेंट नकली भी हो सकती है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मऊगंज (Mauganj) जिले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े नकली सीमेंट फैक्ट्री (Cement Factory) का भंडाफोड़ हुआ है. यहां 70% डस्ट मिलाकर नामी कंपनियों के नाम से पैकिंग सीमेंट बेचा जा रहा था. सूत्रों की मानें, तो इस फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली सीमेंट तैयार कर विभिन्न बाजारों में सप्लाई किया जाता था. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सीमेंट बैग, मिलावट के उपकरण और कच्चा माल जब्त किया.

स्थानीय नागरिकों ने कही ये बात

नकली सीमेंट बनाने वाली कंपनी को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जो सीमेंट खरीद रहे हैं, वो नकली हो सकता है. अब तो घर बनवाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करनी होगी. प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. दूसरी तरफ, नईगढी पुलिस ने ओरिजनल सीमेंट में डस्ट का मिश्रण कर कालाबाजारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया और साथ में भारी मात्रा में सीमेंट बरामद किया गया है.

जानकारी मिलने पर हुई कार्रवाई

एसपी रसना ठाकुर ने एसडीओपी अंकिता सुल्या और थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर की जांच टीम गठित कर इस मामले में कार्रवाई की है. थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्तियों ने ग्राम जयकरा जंगल में ओरिजनल सीमेंट में डस्ट का मिलाकर कालाबाजारी करने के लिए खाली सीमेंट की बोरियों में भरा जा रहा है. सूचना पर पुलिस स्टाफ ने रेड की, जहां पांच व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

जब्त की गई ये चीजें

टीम की जांच में मौके पर फावड़ा, टीना की कुप्पी, 435 बोरी डस्ट, 710 बोरी सीमेंट, कुल 1145 बोरी बरामद किए गए हैं. इसका कुल कीमती लगभग दो लाख 48 हजार रुपये का बताया जा रहा है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति