होली पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर ने नियुक्त किए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट

अनूपपुर
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को धुरेड़ी, रंगपंचमी, क्षेत्रीय फाग गीत आयोजित होंगे। उक्त त्यौहार के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए 13 मार्च से 16 मार्च तक होली त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री हर्षल पंचोली ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स की नियुक्ति की है। साथ ही उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सहयोग हेतु संबंधित नगरीय क्षेत्र के नगरपालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की ड्यिूटी लगाई है।     
 
अनूपपुर थाना क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार अनूपपुर श्री अनुपम पाण्डेय, थाना चचाई क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री मंगलदास चक्रवर्ती, थाना भालूमाड़ा क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री मिथला प्रसाद पटेल, जैतहरी/वेंकटनगर थाना क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार जैतहरी श्री संजय कुमार जाट, कोतमा/बिजुरी थाना क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार कोतमा श्री ईश्वर प्रधान, रामनगर थाना क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार कोतमा श्री राजेन्द्रदास पनिका, थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री गौरीशंकर शर्मा, थाना अमरकंटक क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री कौशलेन्द्र शंकर मिश्रा तथा थाना करनपठार क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री सोहनलाल कोल को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स को निर्देश दिए हैं कि उक्त अवधि में थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित नगरपालिका अधिकारी/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से समन्वय कर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत कानून व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी का दायित्व संभालेंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति