भारत की जीत का जश्न मनाने वालों को मिली तालिबानी सजा, सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस, एडिशनल एसपी को सौंपी गई जांच

देवास
चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के फाइनल में भारतीय टीम की जीत की खुशी में एबी रोड सयाजी गेट पर बड़ी संख्या में लोगों ने जश्न मनाकर आतिशबाजी की थी। जुलूस निकाला और पटाखे फोड़े। कोतवाली टीआइ अजय गुर्जर से अभद्रता की गई। इस मामले में अगले दिन पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उनका मुंडन करवाकर जुलूस निकाला गया। इससे पुलिस सवालों में घिर गई। अब पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी पुनीत गेहलोद ने जांच के आदेश दिए हैं। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया जांच कर सात दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
 
विधायक ने पुलिस को कठघरे में किया खड़ा
इस मामले में मंगलवार सुबह विधायक गायत्रीराजे पवार भी एसपी ऑफिस पहुंचीं। एसपी से चर्चा कर उन्होंने घटना की जानकारी ली। विधायक ने युवकों का मुंडन कर जुलूस निकालने के मामले को गलत बताया।
विधायक ने कहा कि युवकों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड या ऐसी पृष्ठभूमि नहीं है। पूरे मामले की हर पहलू पर जांच होनी चाहिए। पुलिस भी सुरक्षा के लिए ही है। वह भी अपना काम कर रही है, लेकिन निर्दोषों को सजा नहीं मिलनी चाहिए।

एडिशनल एसपी को सौंपी गई जांच
एसपी के अनुसार विधायक ने घटनाक्रम की जानकारी ली। टीआई से अभद्रता, व्यापारी की पिटाई, पुलिस पर लगे आरोप जैसे सभी बिंदुओं पर एडिशनल एसपी को जांच सौंपी हैं। आतिशबाजी में घायल युवक की रिपोर्ट पर ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। दो सौ लोगों को आरोपी बनाने की खबर झूठी है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति