प्रयास शिक्षा समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम बर्रई में प्रयास का सराहिनी प्रयास

प्रयास शिक्षा समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम बर्रई में प्रयास का सराहिनी प्रयास

कार्यक्रम में महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

 मंडला
जिले के दूरस्थ अंचल में बसे ग्राम सिझौरा में वर्षो से सेवाए दे रही राष्ट्रपति पुरुष्कार पुरष्कृत महिला श्रीमति उत्तरा पड़वार  शिक्षा स्वास्थ्य के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से नारी उत्थान के लिए सराहानी कार्य करती आ रही है महिलाओं को ग्राम विकास हेतु जागरूक करने का काम निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीमती उत्तर पड़वार द्वारा किया जा रहा है इन्हीं कार्यों के दरमियां सन 2016 में उत्तर पड़वार को महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है मंडला जिले के एक छोटे से गांव सिझोरा की राष्ट्रीय पहचान बनी समाज सेविका उत्तरा पड़वार सतत ग्रामीण अंचलों में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक ग्राम में महिला समूह बनाकर गांव को समस्या मुक्त कर रही हैं इन्हीं महिलाओं द्वारा 8 मार्च को मंडला जिले के विकासखंड मवई के ग्राम बर्रई में प्रयास शिक्षा समिति के तत्वाधान में विशाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की तादाद में ग्रामीण महिलाओं ने भागीदारी निभाई कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बर्रई की सरपंच श्रीमती कुंती कुलेश जी ने की एवं मुख्य अतिथि समाजसेविका श्रीमती उत्तरा पड़वार रहीं उक्त कार्यक्रम में मंडला जिले के बिछिया विकासखंड मवई विकासखंड घूघरी विकासखंड के अलावा डिंडोरी जिले के अमरपुर एवं समनापुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से महिलाओं ने शिरकत की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया
     समाजसेवीका उत्तरा पड़वार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा ही वह रास्ता है जिससे समाज के सभी वर्गों का उत्थान संभव है जिसमें बालिका शिक्षा महिला सशक्तिकरण का मूल आधार है प्रयास शिक्षा समिति के संरक्षक श्री अशोक पड़वार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा महिला दिवस 8 मार्च को मनाने की परंपरा कब से और कहां से प्रारंभ हुआ इस पर ग्रामीण महिलाओं को विस्तार से इनके द्वारा बताया गया मंचासीन विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री धूमकेती तथा प्राचार्य कन्या परिसर पड़रिया बिछिया श्री आत्मजीत सिंह अहलूवालिया आदि ने भी महिला सुरक्षा से लेकर उनके सशक्तिकरण पर अपने संबोधन पर जोर दिया कार्यक्रम के अंत में सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्ष सरपंच श्रीमती कुंती कुलेश ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेविका श्रीमती उत्तरा पड़वार के अलावा जिला पंचायत सदस्य सावित्री धूमकेती जनपद सदस्य कस्तूरिया मार्को (जनपद सदस्य मवई) श्रीमती इंद्रावती सोनवानी( जनपद सदस्य घूघरी)भूतपूर्व सरपंच श्री हरी कुलेश जी  भूतपूर्व सैनिक श्री बुधराम उईके के अलावा ग्रामीण संगठन के मुखिया  साथी रोशनी  जानकी  ,आरती भारती, सुखमत ,ललिता ,संगीता श्यामकली ,चंपा जयंती राजकुमार मरावी रोहित , बालचंद  ,दिनेश  महेश आदि लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा
  कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संगठन के मुखिया साथी श्री राजकुमार सोनवानी एवं माया के द्वारा किया गया ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति