अमेरिका और यूरोपीय देशों से यूक्रेन को मिले एफ- 16 लड़ाकू विमान युद्ध के मैदान में रूस के सु-35 के सामने कहीं नहीं टिकते

नई दिल्ली
अमेरिका और यूरोपीय देशों से यूक्रेन को मिले एफ- 16 लड़ाकू विमान युद्ध के मैदान में रूस के सु-35 के सामने कहीं नहीं टिकते हैं। यही वजह है कि यूक्रेन एफ-16 विमानों को सीधे लड़ाई में नहीं उतार रहा है। वह इन विमानों का इस्तेमाल हवाई सुरक्षा में कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप से तीखी बहस के बाद अमेरिका ने एफ-16 विमानों के रडार सिस्टम को निलंबित कर दिया है।

यूक्रेन को मिले अब तक 20 एफ-16 लड़ाकू विमान
यूक्रेनी वायुसेना कमान के संचार विभाग के प्रमुख कर्नल यूरी इहनात का मानना है कि यूक्रेन के पास जो विमान है, उन्हें हवाई लड़ाई में शामिल नहीं किया जा सकता है। एकीकृत वायु रक्षा के बिना एफ- 16 विमान रूस के सामने टिकने वाले नहीं हैं। यूक्रेन को डेनमार्क, नीदरलैंड और अमेरिका से अभी तक 20 एफ-16 विमान मिल चुके हैं। इनमें से एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है।

काफी पुराने हैं लड़ाकू विमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन को मिले एफ-16 विमान काफी पुराने हैं। ये 1980 और 1990 के दशक हैं। कुछ लड़ाकू विमानों को अपग्रेड किया गया है। मगर यह शुरुआती C/D मॉडल या F-16A/B हैं। यह लड़ाकू विमान APG-66 और APG-68 जैसे पुराने रडार सिस्टम से लैस है। युद्ध क्षेत्र में ये एफ-16 विमान AIM-9 साइडवाइंडर्स और AIM-120 AMRAAMs जैसी मिसाइलों के पुराने संस्करण ही ले जाने में सक्षम है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति