प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला बजट : मंत्री कुशवाह

भोपाल
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का 2025-26 का बजट विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होने वाला बजट है। बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी इस बात को परिलक्षित करती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है, किसान की आय को दोगुना करने के लिए आवश्यक है कि कृषि के साथ उद्यानिकी और फिर खाद्य प्र-संस्करण को सशक्त बनाया जाये। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष के बजट में उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण के लिए 547 करोड़ का प्रावधान किया गया जो, गतवर्ष से 23 करोड़ रूपये अधिक है।

प्रदेश में फल, फूल एवं सब्जी के उत्पादन के लिए नवीनतम प्रणालियाँ तथा इन उत्पादों के बेहतर विपणन व मूल्य के लिए खाद्य प्र-संस्करण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत4 हजार 416 इकाईयां स्थापित की गई है। राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन में 100 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण की भावना के तहत भी राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट के लिये 4654 करोड़ का प्रावधान किया गया जो गत वर्ष से 50 करोड़ रूपये अधिक है। उन्होंने कहा राज्य शासन की मंशा समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना तथा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से 55 लाख 60 से अधिक हितग्राहियों को सहायता प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में राज्य सरकार द्वारा 4066 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही वरिष्ठजन और दिव्यांगजन भाईयों को तीर्थ यात्रा जैसे पुनित कार्य के लिये 50 करोड़ का प्रावधान स्वागत योग्य है। अभी तक 8 लाख से अधिक वरिष्ठजनों को तीर्थ यात्रा कराई जा चुकी है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति