एबी डिविलियर्स ने माना- रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी में बदलाव किया और उनके रिटायर होने का कोई तुक नहीं बनता

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को खत्म हुए 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर चर्चा जारी है कि रोहित शर्मा को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना चाहिए या नहीं। रोहित शर्मा ने निजी तौर पर तो इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि वे रिटायरमेंट नहीं ले रहे, लेकिन कुछ क्रिकेट पंडित चाहते हैं कि फिटनेस को ध्यान में रखते हुए और युवाओं का मौका देने के लिए उनको रिटायर हो जाना चाहिए। हालांकि, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा है कि रोहित शर्मा को किसी भी आलोचना को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। वह संन्यास क्यों लेंगे? वे एक बेहतरीन कप्तान हैं।

रोहित का वनडे क्रिकेट में सभी कप्तानों के बीच सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत है और वह अब एक से ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा, "दूसरे कप्तानों की तुलना में रोहित की जीत का प्रतिशत देखें, यह लगभग 74% है, जो कि अन्य किसी भी कप्तान से काफी ज्यादा है। अगर वह आगे बढ़ते रहें तो वह अब तक के सबसे बेहतरीन वनडे कप्तानों में से एक के रूप में जाने जाएंगे।"

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, "रोहित ने यह भी कहा है कि वह रिटायर नहीं हो रहे हैं और उन्होंने अनुरोध किया है कि अफवाहें फैलने से रोका जाए। वह रिटायर क्यों होंगे? सिर्फ कप्तान के रूप में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी इस तरह के रिकॉर्ड के साथ उन्हें आगे भी खेलना चाहिए। फाइनल में 83 गेंदों पर 76 रन बनाकर भारत को उन्होंने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने टीम की सफलता की नींव रखी और दबाव के चरम पर होने पर आगे बढ़कर नेतृत्व किया।"

एबी डिविलियर्स ने माना है कि रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी में बदलाव किया और उनके रिटायर होने का कोई तुक नहीं बनता। उन्होंने कहा, "रोहित शर्मा के पास संन्यास लेने का कोई कारण नहीं है। किसी भी आलोचना को सहने का कोई कारण नहीं है। उनका रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ बयां करता है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने खेल को भी बदल दिया है। अगर हम पावरप्ले में उनके स्ट्राइक रेट को देखें तो 2022 से यह पहले पावरप्ले में 115 हो गया है और यही अच्छे और बेहतरीन के बीच का अंतर है।"

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति