21 साल के बेटे ने की पिता की हत्या, फिर थाने पहुंचकर लिखवा दी मिसिंग की रिपोर्ट, कंकाल मिलने के बाद बेटा हुआ अरेस्ट

उमरिया, नौरोजाबाद
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना इलाके में इक्कीस वर्षीय बेटे ने पहले अपने पिता की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। इस मामले में पिता का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में आरोपित के स्वजनों ने भी उसकी सहायता की है। छोटे भाई ने पिता की लाश को ठिकाने लगाने में बड़े भाई की मदद की और मोटर साइकिल से शव को नदी किनारे झाडि़यों में फेंक दिया गया।
 
कंकाल मिलने से खुला राज
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत जरहा तिराहे से महज 100 मीटर दूर घुलघुली रोड में सुखनारा पुल के बगल मे स्थित झाड़ियों के बीच लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लाश मिलने की जानकारी के बाद नौरोजाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर उसकी शिनाख्त में जुट गई। काफी देर बाद मृतक की पहचान रायसेन सिंह गौड़ उम्र 44 वर्ष निवासी बुढ़ान के रूप रूप मे हुई। शव की हालात देखकर नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा यह कयास लगाया जा रहा था कि उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया।

शक पर की पूछताछ
शक के आधार पर पुलिस के द्वारा मृतक के बड़े बेटे मुनेश्वर सिंह उम्र 21 वर्ष से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मृतक के बेटे ने स्वीकार किया किया उसने ही अपने पिता की हत्या की है। आरोपित ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1 मार्च 2025 को रात को उसके पिता शराब के नशे में घर आए और मां और उसकी पत्नी से मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान जब वह बीच बचाव करने गया, तो पिता ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसके एक साल के बच्चे को उठाकर फेंक दिया। इसके बाद उसने अपने पिता पर डंडे से कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई।

भाई के साथ ठिकाने लगाई लाश
आरोपित बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद उसने अपने छोटे भाई के साथ शव को बाइक पर लादकर सुखनारा पुल के पास झाड़‍ियों में फेंक दिया था। घटना के बाद उसने 6 मार्च को पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी नौरोजाबाद थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी द्वारा दिए गए बयान के अनुसार नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा मुनेश्वर सिंह गोंड पिता रायसेन उम्र 21 वर्ष एवं उसके छोटे भाई अपचारी बालक के विरुद्ध धारा 103(1),238(क )3, 5 बीएनएस की धारा के तहत कार्रवाही की गई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति