साल में 52 जुमा और एक दिन होली वाला बयान देकर चर्चा में आए संभल के सीओ अनुज चौधरी की जान को खतरा

संभल
साल में 52 जुमा और एक दिन होली वाला बयान देकर चर्चा में आए संभल के सीओ अनुज चौधरी की जान को खतरे की बात सामने आई है। अनुज के पिता चौधरी बृजपाल सिंह ने एक बयान में योगी सरकार से बेटे के लिए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयानों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा नोटिस किए जाने का दावा करते हुए अपने बेटे की जान को खतरा बताया है। इसके साथ ही उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के लफंडर वाले बयान पर भी कड़ा एतराज जताया है। उन्‍होंने कहा है कि संजय सिंह को अपनी गलती माननी चाहिए नहीं तो उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

चौधरी बृजपाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे लग रहा है कि कुछ लोग बौखला गए हैं। कोई कह रहा है कि मार दो। कोई कुछ और कह रहा है। कोई लफंडर बता रहा है। विपक्षी दलों के नेताओं के बड़बोलेपन वाले बयानों को पाकिस्तान की आईएसआई भी नोटिस कर रही है। मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्‍यान देते हुए सीओ अनुज चौधरी की सुरक्षा का उचित प्रबन्‍ध करना चाहिए। उन्‍होंने लफंडर वाले बयान को लेकर सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी बात कही। बेटे के बारे में की गई टिप्‍पणी पर एतराज जताते हुए उन्‍होंने कहा कि क्‍या अर्जुन अवार्ड लेने वाले लफंडर होते हैं? राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें सम्‍मानित किया है। लफंडर तो शराब घोटाले में जेल जाने वाले होते हैं। उन्‍होंने कहा कि संभल का कोई भी मुसलमान उनके बेटे (सीओ अनुज चौधरी) को गलत नहीं बता रहा है। बल्कि वहां के मुसलमान कह रहे हैं कि सीओ साअब ने अच्‍छा कहा। उन्‍होंने अपनी नमाज का समय भी बदल दिया है। लेकिन ये लोग राजनीति चमकाने के लिए चाहते हैं कि संभल में झगड़ा हो जाए।

बता दें कि पिछले दिनों संभल के सीओ अनुज चौधरी ने एक बयान में कहा था कि साल में 52 जुमा पड़ते हैं जबकि होली एक बार आती है। उन्‍होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अनुरोध किया था कि इस दिन यदि घर से बाहर निकलें तो बड़ा दिल दिखाते हुए यदि कोई रंग लगा दे तो बुरा न मानें। या यदि उन्‍हें लगता है कि धर्म भ्रष्‍ट हो जाएगा तो उस दिन होली के समय बाहर न निकलें। घर में ही नमाज पढ़ लें।

इस बयान की वजह से सीओ अनुज चौधरी लगातार सुर्खियों में हैं। इस पर खूब राजनीति भी हो रही है। सपा, कांग्रेस और आप सहित कई अन्‍य विपक्षी दल जहां बयान को लेकर हमलावर हैं वहीं एक इंटरव्‍यू में सीएम योगी ने सीओ का बचाव करते हुए कहा था कि उन्‍होंने कोई गलत बात नहीं कही है। सीएम योगी ने कहा था- 'ठीक है, जो हमारा पुलिस अधिकारी है वह पहलवान रहा है, अर्जुन अवॉडीं है, पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।'

सांसद संजय सिंह ने क्‍या कहा था
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पिछले दिनों एक निजी चैनल से बातचीत में कहा था- 'वह लफंडर टाइप का सीओ है। आप रोज उसका बयान लेकर उसे हाइलाइट करते हैं। यह सब लोग गुलाम हैं। जब सरकार बदलेगी तो फिर यह उसी की भाषा बोलने लगेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति