सर्वांगीण विकास करने वाला जनकल्याणकारी बजट: चौहान

भोपाल
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री  नागर सिंह चौहान ने कहा कि यह बजट गरीब कल्याण, युवा शक्ति, अन्नदाता किसान भाई और नारी शक्ति पर केंद्रित है। बजट में समाज के सभी वर्गों के समग्र कल्याण के लिए प्रावधान किए गये है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए है। मंत्री श्री चौहान ने समावेशी और जनहितकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा का आभार व्यक्त किया है।

मंत्री श्री चौहान ने कहा कि बजट में अनुसूचित जाति वर्ग के विकास को प्राथमिकता दी गई। बजट में अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत 32 हजार 633 करोड़ रूपये का प्रावधान प्रस्तावित है। जो विगत वर्ष से 4 हजार 733 करोड़ अधिक है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने, उनके सर्वागींण विकास और में कल्याण के लिये पोस्ट मैट्रिक छात्रवृतियों के लिए 765 करोड़ रुपए, छात्रावास के लिए 318 करोड़ रुपए एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को आवास सहायता के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

मंत्री श्री चौहान ने कहा कि अत्याचार निवारण राहत अंतर्गत 180 करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए 129 करोड़ रुपए, शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय की स्थापना के लिए 73 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की बस्तियों के विकास के लिए 60 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनशील सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति