कोच राहुल द्रविड़ के जज्बे को सलाम! पैर बुरी तरह चोटिल, फिर भी नहीं छोड़ा टीम का साथ

मुंबई
 दिग्गज राहुल द्रविड़ की महानता ने सभी का दिल जीत लिया है. एक स्थानीय लीग मैच में खेलते समय चोटिल हुए भारत के पूर्व महान बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ इंजर्ड हुए लेकिन उन्होंने इसके बावजूद बैसाखी से साथ प्रैक्टिस सेशन को अटेंड कर सभी का दिल जीत लिया है. टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडिल पर वीडियो साझा की है जिसमें द्रविड़ गोल्फ कार्ट पर रॉयल्स के शिविर में पहुंचे और चलने के लिये बैसाखियों का सहारा लिया.

युवओं से की बातचीत

द्रविड़ ने चोट के बावजूद सत्र में हिस्सा लिया. उन्होंने खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाया और युवा खिलाड़ियों रियान पराग तथा यशस्वी जायसवाल से बात करते दिखेय. बैसाखियां हाथ में लेकर बैसाखी द्रविड़ ने पूरा सत्र करीब से देखा. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर लिखा, 'मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को बेंगलुरू में क्रिकेट खेलते समय चोट लगी थी । वह चोट से उबर रहे हैं और जयपुर में टीम से जुड़ेंगे.'

राहुल द्रविड़ के जज्बे को सलाम

राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को एक दिल तोड़ने वाली तस्वीर शेयर की थी, जिसमें द्रविड़ अपने बाएं पैर पर प्लास्टर पहने हुए दिखाई दे रहे थे। फ्रेंचाइजी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़, जिन्हें बेंगलुरु में क्रिकेट खेलते समय चोट लग गई थी, अब ठीक हो रहे हैं और आज जयपुर में हमारे साथ जुड़ेंगे।

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। राहुल द्रविड़ के जज्बे को फैंस सलाम कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बैशाखी के सहारे चल रहे हैं, लेकिन अपने खिलाड़ियों को कोचिंग देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड़ के ट्रेनिंग के लिए आने का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो हाथ में बैसाखी लिए बैठे हैं और पूरे सत्र का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स से द्रविड़ का पुराना रिश्ता

बता दें कि राहुल द्रविड़ ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू से की थी, लेकिन 2011 से लेकर 2015 तक वो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे। बैशाखी के सहारे टीम को प्रशिक्षण दे रहे द्रविड़ को देखकर फैंस हैरान हैं और वो दिग्गज क्रिकेटर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैंने पहले कभी चोटिल कोच को इस तरह मेहनत करते नहीं देखा।

कैसे लगी थी चोट?

द्रविड़ को पिछले सप्ताह कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ ग्रुप वन डिविजन टू सेमीफाइनल में जयानगर क्रिकेटर्स के खिलाफ विजया क्रिकेट क्लब के लिये खेलते समय चोट लगी थी. लेकिन इसके बावजूद आईपीएल 2025 से पहले वह टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में दिखे.

कब से शुरू होगा आईपीएल?

टीम इंडिया में हेड कोच का कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ फ्री हो गए थे. द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताबी जीत दर्ज की. जिसके चलते उनकी आईपीएल में डिमांड बढ़ गई. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें अपनी टीम का हेड कोच नामित किया. 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति