मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक भीषण हादसा, रेलिंग से टकराकर उछली फॉच्यूर्नर कार, तीन की मौत

मंदसौर

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के गरोठ व शामगढ़ के बीच हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी एक माह में यहां तीन दुर्घटना हो चुकी है। बुधवार रात में भी हुए शामगढ़ तहसील क्षेत्र के मेलखेड़ा एवं बरडिया पुना के बीच एक कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे उतरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में दिल्ली निवासी तीन लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी परिवार दो वाहनों से पुणे से दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आगे जा रही रही फॉर्च्यूनर (एचआर 98 क्यू 3231) में कंवरलाल, रोशन, सुरेंद्र सवार थे। अन्य सवार पीछे की गाड़ी में थे।

मंदसौर कंट्रोल रूम को दी जानकारी

बुधवार रात में मंदसौर जिले की सीमा में प्रवेश के बाद फॉर्च्यूनर सवार लोगों का पीछे आ रहे स्वजन से मोबाइल संपर्क टूट गया। काफी देर तक बात नहीं होने और वाहन भी नहीं दिखने पर स्वजन ने मंदसौर में कंट्रोल रुम पर सूचित किया।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर सर्च किया तो मेलखेड़ा व बर्डिया पूना के बीच एक्सप्रेस वे के नीचे दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार मिली। वाहन तक पहुंचे तो अंदर तीनों मृत मिले।

ऐसा बताया जा रहा है कि तेज गति से चल रही कार रेलिंग से टकराकर हवा में उछली और कई पलटी खाते हुए नीचे जा गिरी। शामगढ़ थाने के एएसआई अविनाश सोनी ने पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला व शामगढ़ अस्पताल लेकर आए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति