स्‍कारलेट जोहानसन ने ब्‍लैक विडो की नहीं होगी वापसी

लॉस एंजिल्स

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में लगातार क्रॉसओवर हो रहे हैं। कहानी में टाइमलाइन श‍िफ्ट के कारण पुराने किरदार वापस आ रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से कयास लग रहे हैं कि क्‍या ब्‍लैक विडो की भी वापसी होगी? साल 2019 में 'एवेंजर्स: एंडगेम' में सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस स्‍कारलेट जोहानसन के इस किरदार की मौत हो गई थी। हालांकि, इसके बाद 2021 में स्‍कारलेट ने प्रीक्‍वल फिल्‍म 'ब्‍लैक विडो' में यह किरदार निभाया था। अब एक्‍ट्रेस ने MCU में फिर से नताशा रोमनॉफ उर्फ ब्‍लैक विडो की वापसी पर चुप्‍पी तोड़ी है।

मंगलवार को 40 साल की स्‍कारलेट जोहानसन ने 'इनस्टाइल' को दिए इंटरव्‍यू में कहा, 'नताशा मर चुकी है। हां, वो मर चुकी है। ठीक है?' एक्‍ट्रेस ने साफ शब्‍दों में कहा है वह फैंस से यही कहना चाहेंगी कि अब नताशा की वापसी नहीं होगी।

स्‍कारलेट बोलीं- उसे उसका हीरो मोमेंट मिलने दें
स्‍कारलेट ने कहा, 'देखिए, मुझे लगता है कि पूरे ब्रह्मांड का संतुलन उसके हाथ में है। हमें उसे जाने देना होगा। उसने दुनिया को बचाया। उसे उसका हीरो मोमेंट मिलने दें।' हालांकि, मार्वल के फैंस को अभी भी इस पर भरोसा नहीं हो रहा। सोशल मीडिया पर स्‍कारलेट का बयान वायरल हो रहा है। लोग इस पर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बस इसी बात पर हम विश्वास नहीं करना चाहते हैं।'

2023 में एक्‍ट्रेस ने MCU में कमबैक पर कही थी ये बात
हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब स्‍कारलेट पर इस पर बात की हो। 2023 में भी एक्‍ट्रेस ने कुछ ऐसा ही बयान दिया था। लेकिन तब वह खुद इसको लेकर संशय में दिखी थीं। स्‍कारलेट जोहानसन ने तब 'टुडे शो' में कहा था, 'मुझे लगता है कि यह अंत था, है ना? यह एक चमत्‍कार होगा, अगर वह लौटती है तो। यह वाकई में मार्वल का चमत्‍कार होगा। लेकिन कौन जानता है?'

'द फोनीशियन स्कीम' और 'जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' में आएंगी नजर
दो बच्चों की मां स्‍कारलेट ने MCU से बाहर निकलने के बाद अपने दूसरे नए प्रोजेक्‍ट्स पर भी बात की है। उनकी 'द फोनीशियन स्कीम' इसी साल 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जबकि वह आगे 'जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' भी नजर आएंगी, जो 2 जुलाई 2025 को थ‍िएटर्स में रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह अपनी पहली फीचर-लेंथ फिल्‍म भी डायरेक्‍ट कर रही हैं। जून स्क्विब स्टारर इस फिल्‍म का नाम 'एलेनोर द ग्रेट' है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति