होली एवं रंग पंचमी पर चिकित्सालयों में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के लिए CMHO ने निर्देश जारी किए

भोपाल

 होली एवं रंग पंचमी के अवसर पर चिकित्सालयों में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सी एम एच ओ कार्यालय भोपाल द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। होलिका दहन, जुलूस एवं चल समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए आकस्मिक चिकित्सा के साथ 108 एंबुलेंस वाहनों को भी निर्धारित पॉइंट्स पर उपलब्ध रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सलाह की जारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा होली के दौरान स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचने के लिए सलाह जारी की गई है । जिसमें केमिकल फ्री रंगों के उपयोग , पूरी बांह के कपड़ों को पहनने , रंगों में भीगने से पहले शरीर पर तेल या मॉश्चराइजर के उपयोग, अल्कोहल एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और चिकित्सकीय आपात स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने हेतु कहा गया है।

सतर्कता बरते

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि होली और रंगपंचमी पर केमिकल वाले रंगों में लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट और माइका जैसे केमिकल्स का भी इस्तेमाल होता है। इस तरह के केमिकल्स से बने रंग उन लोगों को खासतौर पर काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। केमिकल वाले रंगों से आंखों को भी बहुत नुकसान हो सकता है। इन रंगों के आंखों में जाने पर जलन या आंखें लाल हो सकती हैं। होली खेलने के दौरान या बाद में त्वचा में जलन, आंखों में धुंधलापन या खुजली हो अथवा सांस लेने में दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह ली जाए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति