दिग्गज नेता राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट ने समन जारी कर पेश होने को कहा, मामला मानहानि से जुड़ा हुआ

भोपाल
जिला कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन भेजा है। राहुल गांधी पर 2018 के मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान मानहानि का आरोप है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय चौहान के खिलाफ पनामा पेपर्स में नाम होने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने उन्हें 9 मई को पेश होने का आदेश दिया है। यह मामला झाबुआ में हुई एक चुनावी रैली से जुड़ा है।

झाबुआ की रैली में लगाए थे आरोप

राहुल गांधी ने झाबुआ में एक रैली को संबोधित किया था। इस रैली में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय चौहान पर पनामा पेपर्स लीक में नाम आने का आरोप लगाया था। बाद में राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान पर लगे आरोपों को वापस ले लिया, लेकिन कार्तिकेय चौहान पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कोई सफाई नहीं दी। इसी बात पर कार्तिकेय चौहान ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
कार्तिकेय ने लगाए थे आरोप

कार्तिकेय चौहान का कहना है कि 29 अक्टूबर 2018 को झाबुआ की रैली में राहुल गांधी ने उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान दिए। इन बयानों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। यह मामला अब तक अनरजिस्टर्ड था, लेकिन अब कोर्ट ने इसे दर्ज कर लिया है और राहुल गांधी को समन जारी किया है। भोपाल के न्यायिक मजिस्ट्रेट तथागत याग्निक ने यह समन जारी किया है। राहुल गांधी को 9 मई को कोर्ट में पेश होना होगा।
शिवराज पर दिए बयान को लिया वापस

राहुल गांधी ने रैली में कहा था कि 'केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स में है।' हालांकि बाद में उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर दिए गए बयान को वापस ले लिया। लेकिन कार्तिकेय चौहान पर कही गई बात को नहीं बदला।

कार्तिकेय ने मामला कराया था दर्ज

इस पर कार्तिकेय ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था.कार्तिकेय का आरोप है कि 29 अक्टूबर 2018 को झाबुआ की रैली में राहुल गांधी ने झूठे और अपमानजनक बयान दिए थे.इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा.मामला अब तक अनरजिस्टर्ड था,लेकिन कोर्ट ने इसे दर्ज कर लिया है. कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी कर अब पेश होने को कहा है.राहुल गांधी को समन न्यायिक मजिस्ट्रेट तथागत याग्निक ने जारी​ किया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति