जयपुर के गोदाम में भीषण आग : दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां मौजूद, लोगों को निकाला बाहर

जयपुर
जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित रोड नंबर 12 के पास मौजूद फैन बेल्ट के गोदाम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि मौके पर दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां मौजूद हैं। दरअसल, सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुरील को आग लगने की सूचना सबसे पहले मिली थी। घटना का पता चलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया।

सीआई कुरील के अनुसार, दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई और वे आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।  है। आग लगने के बाद एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके से लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। हालांकि, दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

अधिकारियों ने बताया कि फैन बेल्ट गोदाम यूको बैंक के ऊपर बना था और भीषण आग के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच, पुलिस ने दोनों तरफ का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। इसके अलावा, पुलिस ने इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आसपास की बिजली सेवाओं को बंद कर दिया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी की गई है। वहीं, आग के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत ही आसपास की जगहों को खाली कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।

अग्निशमन अभियान को सुविधाजनक बनाने के लिए घटनास्थल की ओर जाने वाले यातायात को भी डायवर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास अभी भी जारी हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले भी एक भीषण आग में कुल 21 लोगों की जान चली गई थी। पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ले जा रहा एक टैंकर हाईवे पर यू-टर्न ले रहा था और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से वह टकरा गया था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति