सूडान में अर्धसैनिक बलों के हमले में 10 लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए

सूडान
सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) ने बताया कि पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी अल फशर में आवासीय इलाकों और एक आश्रय केंद्र पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने गोलाबारी की थी, जिसमें 10 लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए।

सूडानी सशस्त्र बलों की 6वीं इन्फैंट्री डिवीजन ने एक बयान में कहा, "विद्रोही मिलिशिया ने अल फशर शहर के इलाकों और एक आश्रय केंद्र पर गोले दागे।"
बयान में कहा गया, "इस हमले में 3 साल की बच्ची समेत 10 नागरिकों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

एसएएफ ने कहा कि आरएसएफ ने अल फशर के भीतर प्रमुख स्थलों को निशाना बनाकर ड्रोन भी दागे, लेकिन सेना की वायु रक्षा ने उन्हें सफलतापूर्वक मार गिराया। रिपोर्ट के अनुसार, अल फशर में हुए हमले के बारे में आरएसएफ की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। बता दें कि अल फशर पिछले साल 10 मई से सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच भीषण संघर्ष का केंद्र रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के क्राइसिस मॉनिटरिंग ग्रुप ‘आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डेटा’ के अनुसार, सूडान में अप्रैल 2023 के मध्य से सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच एक भयावह संघर्ष चल रहा है, जिसमें करीब 29,683 लोगों की जान जा चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुमान के अनुसार, संघर्ष ने सूडान के अंदर और बाहर 15 मिलियन से अधिक लोगों को विस्थापित किया है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति