अब पालतू जानवरों के खोने का नहीं होगा डर, लाइव कॉल फीचर के साथ ट्रैकिंग भी आसान

नई दिल्ली
पेट लवर्स के लिए सबसे बड़ा डर उनके पालतू जानवर का कहीं खो जाना है. इस समस्या को दूर करने के लिए अब एक खास 'मोबाइल' आ गया है. यह न सिर्फ पालतू जानवर की ट्रैकिंग करेगा, बल्कि इसमें लाइव कॉल फीचर भी दिया गया है. इससे पालतू जानवरों के गुम होने का खतरा कम हो जाएगा. इस डिवाइस को uCloudlink नामक कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में लॉन्च किया है.

कैसे काम करेगा यह डिवाइस?
uCloudlink ने पालतू जानवरों के लिए खास वीयरेबल डिवाइस तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला पेटफोन है. यह मोबाइल नेटवर्क और GPS के जरिए पालतू जानवर की रियल-टाइम लोकेशन की जानकारी दे सकता है. इससे पेट लवर्स के लिए अपने पालतू जानवरों को ट्रैक करना आसान हो जाएगा. इसके अलावा इसमें AI-बेस्ड कॉलिंग फीचर भी है. यह पालतू जानवरों की एक्टिविटी पर नजर रखकर उसके मालिक के साथ कम्युनिकेट करने में मदद करता है. यह डिवाइस पालतू जानवरों के मालिकों को एक ग्लोबल कम्युनिटी का हिस्सा बनने की भी सुविधा देता है. इसमें पालतू जानवरों की सेहत पर नजर रखने के लिए AI हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर भी मिलता है.

MWC में पेश हुआ फोल्डेबल ब्रीफकेस लैपटॉप
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में कई शानदार प्रोडक्ट्स और कॉन्सेप्ट देखने को मिल रहे हैं. Samsung ने यहां एक गजब का लैपटॉप पेश किया है, जो फोल्ड होकर ब्रीफकेस बन जाता है. फोल्ड होने के बाद इसे बिल्कुल ब्रीफकेस की तरह कैरी किया जा सकता है. यह एक फोल्डेबल लैपटॉप कॉन्सेप्ट है. इसमें 18.1 इंच का QD-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2,000 x 2,664 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 184 PPI पिक्सल डेन्सिटी को सपोर्ट करता है. यह अपने गजब के डिजाइन के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. इसमें दो हैंडल लगे हुए हैं, जो फोल्ड होने पर ब्रीफकेस के हैंडल की तरह काम करते हैं.

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति