17 मार्च से प्रारंभ होगी 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा

बलरामपुर

राज्य में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से 03 अप्रैल 2025 तक आयोजित होंगी। परीक्षाओं के लिए कक्षा 5वीं हेतु प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक तथा कक्षा 8वीं हेतु प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। बलरामपुर -रामानुजगंज जिले में कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में कुल 2277 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु कलेक्टर श्री कटारा के द्वारा डिप्टी कलेक्टर  इंदिरा मिश्रा, मोबाईल नम्बर 70001-61300 को नोडल अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा मोबाइल नंबर 94255-85069 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

परीक्षा केन्द्रों के सघन निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल नियुक्त
परीक्षा के सघन निरीक्षण एवं अनुचित साधनों को रोकने के लिए कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन भी किया गया है। जिसमें अनुभाग बलरामपुर के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी बलरामपुर को दल प्रभारी एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बलरामपुर को दल सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिसमें अनुभाग रामानुजगंज के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी रामानुजगंज को दल प्रभारी एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी रामानुजगंज को दल सदस्य, अनुभाग वाड्रफनगर के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी वाड्रफनगर को दल प्रभारी एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी वाड्रफनगर को दल सदस्य, अनुभाग राजपुर के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजपुर को दल प्रभारी एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी राजपुर को दल सदस्य, अनुभाग कुसमी के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कुसमी को दल प्रभारी एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कुसमी को दल सदस्य तथा अनुभाग शंकरगढ़ के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी शंकरगढ़ को दल प्रभारी एवं खाद्य निरीक्षक व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी शंकरगढ़ को दल सदस्य नियुक्त किया गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति