मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में बड़ा झटका लग सकता है, जसप्रीत बुमराह शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर

मुंबई
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से कुछ दिनों से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। बुमराह कमर की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में बड़ा झटका लग सकता है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर की चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पांचवें मैच में चोट लगी थी।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह के आईपीएल 2025 से पहले फिट होने पर संशय है और वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। बुमराह करीब दो सप्ताह तक आईपीएल से दूर रह सकते हैं। एक बीसीसीआई ने सूत्र ने कहा, ''बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है। उन्होंने एनसीए में गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है। हालांकि इसकी संभावना कम है कि वह अगले दो सप्ताह में आईपीएल की शुरुआत में गेंदबाजी कर पाएंगे।''

सूत्र ने कहा, ''शमी और बुमराह आईपीएल में कैसे खेलते हैं, यह महत्वपूर्ण होगा। शमी लगातार निगरानी में हैं। अगर चयनकर्ता दोनों को दो या तीन टेस्ट के लिए साथ ले आएं तो ये आदर्श स्थिति होगी। हालांकि टीम मैनेजमेंट इन गेंदबाजों को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर रहा।''

पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर चयन समिति ने हर्षित राणा को नामित किया है। उल्लेखनीय है कि बुमराह को 18 जनवरी को घोषित चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल सके। बुमराह ने आखिरी मैच जनवरी की शुरुआत में सिडनी टेस्ट के दौरान खेला था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उन्हें पीठ में जकड़न की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें पांच हफ्ते का आराम दिया गया था।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति