31 मार्च से फिर बंद हो जाएगी पोस्‍ट ऑफिस की ये योजना… मिलता है तगड़ा ब्‍याज

नई दिल्ली

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) योजना में निवेश करने के लिए कम समय बचा है. सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) योजना में निवेश का समय अभी तक आगे नहीं बढ़ाया है. पोस्‍ट ऑफिस के तहत संचालित महिलाओं के लिए इस स्‍कीम में निवेश करने का अंतिम दिन 31 मार्च 2025 है. जिन महिलाओं ने अभी तक इस योजना में निवेश नहीं किया है, उनके पास मार्च 2025 तक का वक्‍त है. फिर ये योजना बंद भी हो सकती है या फिर सरकार की ओर से इसे बढ़ाने का फैसला भी आ सकता है.

महिलाओं के लिए बेहतर है योजना!
भारत सरकार ने महिलाओं और लड़कियों के लिए MSSC (महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र) योजना 31 मार्च 2023 को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई थी और इसे दो साल के समय के लिए लागू किया गया था. इस स्कीम का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें फाइनेंशियल स्वतंत्रता देना है. इस योजना के तहत 2 साल का मैच्‍योरिटी पीरियड भी दिया गया है.

कितना मिलता है ब्‍याज?
देश की कोई भी महिला इस योजना में 2 साल के लिए निवेश कर सकती है. इस योजना के तहत तगड़ा ब्‍याज भी दिया जाता है. MSSC योजना पर 7.5% सालाना ब्याज दिया जाता है, जो बैंकों की 2 साल की एफडी से अधिक है. यह एक सेफ योजना है, क्‍योंकि यह सरकार की ओर से संचालित है. इसके तहत अकाउंट पोस्ट ऑफिस या रजिस्टर बैंकों में आसानी से खोला जा सकता है.

कितना कर सकते हैं निवेश?
इस योजना के तहत कोई भी महिला, जो भारत की निवासी है, न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश कर सकती है. 2 साल की अवधि के बाद पूरा मूलधन और ब्याज वापस मिलता है. 1 साल बाद खाताधारक 40% तक की राशि निकाल सकते हैं.

महिला सम्मान योजना की शर्तें
गंभीर बीमारी या खाताधारक की मृत्यु जैसी कंडीशन में अकाउंट समय से पहले बंद किया जा सकता है. अगर 6 महीने बाद खाताधारक अकाउंट बंद करवाता है, तो ब्याज दर में कटौती हो सकती है.

31 मार्च 2025 तक कर सकते हैं निवेश
सरकार ने MSSC योजना को आगे बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं की है. ऐसे में 31 मार्च 2025 तक निवेश करना जरूरी है. यह महिलाओं के लिए सुरक्षित और उच्च ब्याज दर वाला बेहतरीन निवेश विकल्प है.

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति