मॉडलिंग नकाब ओड में सेक्स रैकेट, ऑन डिमांड मॉडल की सप्लाई, बूढ़े किंग पिन की काली करतूत हैरान कर देगी

मुंबई
 पवई पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जब पुलिस ने पवई के होटल में जाल बिछाकर छापेमारी की, तो हैरत में पड़ गई। देह व्यापार के धंधे में शामिल चार महिलाओं को छुड़ाया गया, जो मॉडलिंग की दुनिया में मशहूर हैं। पुलिस टीम ने 60 साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया, जो सेक्स रैकेट का सरगना है। वह शो बिजनेस की युवतियों को मॉडलिंग की जाल में फंसाकर वेश्यावृति के लिए मजबूर करता था। वह ग्राहकों को ऑन डिमांड लड़कियों की सप्लाई करता था। होटल से छुड़ाई गई युवतियों की उम्र 26 से 35 के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल इन महिलाओं को आश्रय गृह भेज दिया है।
उभरते मॉडल को फंसाता था 60 साल का श्याम सुंदर

60 साल का श्याम सुंदर अरोड़ा मॉडलिंग कंपनी चलाता है और इसके आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहा है। जांच में यह सामने आया कि श्याम सुंदर मॉडलिंग के नाम पर उभरते मॉडल को फंसाता है और फिर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था। पवई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लड़कियां एक होटल में पहुंचने वाली हैं। फिर पुलिस ने जाल बिछाया और नकली ग्राहक बनकर बनकर श्याम सुंदर अरोड़ा से संपर्क किया। गुरुवार को श्याम सुंदर चार मॉडल को लेकर होटल में पहुंचा, फिर पुलिस ने छापेमारी की और सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान चारों मॉडल और श्याम सुंदर के पास 8 मोबाइल फोन और कैश भी मिला। पवई पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर जितेंद्र सोनवणे ने बताया कि इस रैकेट में चरकोप इलाके का एक और आदमी भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है।

चार मॉडल को होटल से बरामद किया गया

सोनवणे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा श्याम सुंदर अरोड़ा के क्रिमिनल रेकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। अरोड़ा को भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(2) और अनैतिक व्यापार अधिनियम, 1956 की धारा 4 और 5 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक को यह बड़ा सेक्स रैकेट हो सकता है, पुलिस इसके तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल होटल से बरामद युवतियों को आश्रय गृह भेजा गया है, जिसने पूछताछ की जाएगी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति