मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप मचा, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

 खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा में मोहन सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी ने न केवल फोन पर धमकी दी है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी कई सारे पोस्ट किए हैं. इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
रजूर का रहने वाला है आरोपी

खंडवा में मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद हड़कंप मच गया है. आरोपी का नाम मुकेश दरबार बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने मंत्री के करीबी को फोन कर मंत्री को गोली मारने की धमकी दी है. मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है.आरोपी मुकेश दरबार रजूर का रहने वाला बताया जा रहा है.

मंत्री के करीबी को फोन कर दी धमकी

आरोपी मुकेश दरबार ने हरसूद के पार्षद और मंत्री के करीबी को फोन कर मंत्री विजय शाह, उनके निज सहायक अजय श्रीवास्तव और बीजेपी नेता संतोष सोनी पर फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए गोली मारने की धमकी दी.

जिसमें वह कह रहा है कि मंत्री को बोल देना दो दिन जिंदा रह ले, तीसरे दिन मौत तय है. कितनी भी सिक्योरिटी लगा दे मर्डर तय है.

इतना ही नहीं आरोपी ने अन्य सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी धमकी भरे पोस्ट किए हैं.  उसने लिखा है कि हरसूद विधायक तेरी मौत तय है. तीन दिनों में तेरा मर्डर हो जाएगा. बच सके तो बच जा. आरोपी की फोन रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुकेश दरबार को हिरासत में ले लिया.

हरसूद में बढ़ी हलचल, समर्थकों का जमावड़ा धमकी के बाद मंत्री विजय शाह के जोगीबेड़ा स्थित वेयरहाउस पर हजारों समर्थक जुट गए। हालात को देखते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय और एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रजूर गांव में पुलिस तैनात, आरोपी गिरफ्तार हरसूद पुलिस ने धमकी देने वाले मुकेश दरबार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसके गांव रजूर में फोर्स तैनात कर दी और पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया। सूत्रों के मुताबिक, खंडवा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। कलेक्टर-एसपी ने शुक्रवार को मंत्री विजय शाह के निवास पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कॉल रिकॉर्डिंग हुई वायरल

आरोपी की फोन रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुकेश दरबार को हिरासत में ले लिया।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के गांव रजूर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके.फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति